WBJEE Admit Card 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) द्वारा डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE 2022) परीक्षा के लिए 25 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. डब्ल्यूबीजेईईबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तिथि 25 अप्रैल 2022 है." पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
डब्ल्यूबीजेईई (WBJEE 2022) की परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. पहले यह परीक्षा 23 अप्रैल को निर्धारित की गई थी. यह परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल हैं - पेपर 1 और पेपर 2. पेपर 1 में गणित की परीक्षा होगी और पेपर 2 में भौतिकी और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे.
WBJEE एडमिट कार्ड 2022 के लिए इस स्टेप को फॉलो करें
1.सबसे पहले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर जाएं.
2.फिर WBJEE आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें.
3.निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें और WBJEE एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें.
4.अब ए़डमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाएं.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
क्या है डब्ल्यूबीजेईई
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो पश्चिम बंगाल के सरकारी और स्व-वित्तपोषित संस्थानों और विश्वविद्यालयों में स्नातक (यूजी) इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. WBJEE 2021 परिणाम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं