दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए 20 जुलाई से 27 जुलाई तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे. दिल्ली विश्वविद्यालय ने और भी कई सुरक्षा उपायों को अपनाने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इन उपायों को नए सत्र के साथ लागू किया जाएगा. इस सप्ताह की शुरुआत में इस उद्देश्य के मद्देनजर डीटीसी, मेट्रो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी. इसी दौरान एंटी-रैगिंग और उत्पीड़न विरोधी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया गया था.
नॉर्थ कैंपस कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27667221 है, जबकि साउथ कैंपस के लिए 011-24119832 है. विवि के अधिकारियों ने हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का फैसला किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर कोई दूसरे छात्र की रैगिंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसे कानूनी कार्रवाईयों का सामना करना पड़ेगा जिसमें निलंबन से लेकर डिग्री रद्द करने तक अलग-अलग कार्रवाईयां शामिल हैं.
अन्य खबरें
दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज की सेंट स्टीफेंस कॉलेज में ईसाइयों के लिए कट-ऑफ संबंधी याचिका
ICAR Result 2019: जारी हुआ आईसीएआर एआईईईए रिजल्ट, एक क्लिक में करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं