एसएससी की फाइल फोटो
- 19 लाख से ज्यादा प्रतिभागी हुए थे शामिल
- करीब डेढ़ लाख प्रतिभागी ने मारी बाजी
- सफल प्रतिभागी लेंगे दूसरे पेपर में हिस्सा
नई दिल्ली:
स्टॉफ सेलेक्शन कमिशन (SSC)ने MTS के पेपर 1 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. प्रतिभागी विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. इस बार कुल 19,96,411 प्रतिभागियों नेएसएससी द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग की परीक्षा में हिस्सा लिया था. इसमें से 15,9182 प्रतिभागी सफल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Indian Navy ने SSC के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
इस साल सफल प्रतिभागियों का प्रतिशत 11.55 के करीब है. गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल हुए प्रतिभागी अब पेपर 2 में शामिल हो सकते हैं. यह पेपर कुल 50 अंक का होता है. पेपर को हल करने के लिए प्रतिभागियों के पास 30 मिनट का समय होगा.एसएससी ने परिणाम रीजन के आधार पर घोषित किया है.
VIDEO: एसएससी में पूछे गए दीपिका और कैटरीना से जुड़े सवाल
विभाग की वेबसाइट पर जाकर देखें परिणाम- इस परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र विभाग की वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने पास रोल नंबर व अन्य जानकारी रखनी होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
SSC MTS Result 2017 Declared