विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

SEBA HSLC Results 2018: नतीजे जारी, 98.83 फीसदी अंकों के साथ रक्‍तिम भुयान ने किया टॉप

असम बोर्ड (SEBA) ने 10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. स्‍टूडेंट अपना रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट sebaonine.org और results.sebaonline.org पर चेक कर सकते हैं.

SEBA HSLC Results 2018: नतीजे जारी, 98.83 फीसदी अंकों के साथ रक्‍तिम भुयान ने किया टॉप
असम बोर्ड के 10वीं का रिजल्‍ट पिछली बार की तुलना में अच्‍छा रहा
  • असम बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं
  • इस बार कुल 56.04 फीसदी स्‍टूडेंट पास हुए हैं.
  • सोनितपुर जिले के रक्‍तिम भुयान ने राज्‍य भर में टॉप किया है.
नई द‍िल्‍ली: SEBA HSLC Results 2018: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) ने 10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. स्‍टूडेंट अपना रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट sebaonine.org और results.sebaonline.org पर चेक कर सकते हैं. वेबसाइट के अलावा रिजल्‍ट मोबाइल एप्‍प और एसएमएस के जरिए भी हासिल किया जा सकता है. इस बार कुल 337570 स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में बैठे थे, जिसमें से 189191 पास होने में सफल रहे. इस बार कुल 56.04 फीसदी स्‍टूडेंट पास हुए हैं. पास होने वालों में 59 फीसदी लड़के और 53.23 फीसदी लड़कियां शामिल हैं. 

सोनितपुर जिले के रक्‍तिम भुयान ने राज्‍य भर में टॉप किया है. उनके 600 में 593 अंक आए हैं. वहीं दूसरे स्‍थान पर अभिनाष कलिता और प्रीतपाल बेजबरुआ रहे, जिन्‍होंने 592 अंक हासिल किए. इसके अलावा आयाशा सिद्दिकी, जिंते देवी और अरबी चलीहा तीसरे स्‍थान पर रहे और उन्‍होंने 591 अंक हासिल किए. 

पिछले बार की तुलना में इस बार का रिजल्‍ट अच्‍छा रहा. पिछले साल 47.94 फीसदी स्‍टूडेंट ह पास हुए थे. इस साल राज्‍य के धेमाजी जिले में पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्‍यादा रहा. यहां 79.76 फीसदी स्‍टूडेंट पास हुए. इस बार बोर्ड परीक्षा में 6477 स्‍टूडेंट डिस्‍टिंग्‍शन से पास हुए हैं. 

SEBA के मुताबिक असम के सभी जिलों में बने एग्‍जाम सेंटर्स से सुबह 11 बजे से मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी मिलने लगेगी. आपको बता दें कि SEBA 10वीं की परीक्षा इस साल 16 फरवरी से आठ मार्च के बीच अआयोजित की गई थी.   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SEBA HSLC Results 2018, Assam Board Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com