विज्ञापन
7 years ago

RBSE 10th Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education, Rajasthan) ने आज 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2019) घोषित कर दिया. राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और  rajresults.nic.in पर जारी किया गया. 10वीं के स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट (RBSE Result 2019 10th) चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा. बता दें कि इस बार 10वीं में 11 लाख 22 हजार 651 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. राजस्थान बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 22 मई को जारी किया था. 12वीं आर्ट्स में 88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. इनमें लड़कों का प्रतिशत 85.41 और लड़कियों का प्रतिशत 90.8 फीसदी रहा. वहीं 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 15 मई को जारी कर दिया था. साइंस में 92.88 फीसदी स्टूडेंट्स और कॉमर्स में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. दोनों कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम मिलकार 87.78% स्टूडेंट्स पास हुए. राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में पिछले साल 79.86 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल 79.95 फीसदी लड़कियां और 79.79 फीसदी लड़के 10वीं में पास हुए थे. 10 की परीक्षाएं 15 से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. राज्य के 11 लाख बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे.

RBSE 10th Result 2019 LIVE Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
RBSE 10th Result 2019, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajresults.nic.in, Rajasthan Board 10th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com