NEET PG 2020 Result जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (NEET PG Result 2020) ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हम रिजल्ट का लिंक भी दे रहे हैं. NEET PG रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है. लिस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं. बता दें कि एनबीई का कार्य नीट पीजी का आयोजन करना और नतीजे जारी करना है. नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam) 5 जनवरी को हुई थी. उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड 3 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे. नीट पीजी रिजल्ट मौजूदा एडमिशन सेशन के लिए ही मान्य होगा.
NEET PG 2020 Result इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
NEET PG Result
नीट पीजी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एनबीई की काउंसलिंग और सीटों के आवंटन में कोई भूमिका नहीं होगी. डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और योग्यता का आंकलन काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान होगा. बता दें कि पीजी सीट के एलोटमेंट के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन के हिसाब से ही निर्धारित की जाएगी. इस रिजल्ट के आधार पर MD/MS/PG डिप्लोमा कोर्स में दाखिला दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं