JAC 10th 12th Result 2023 Live: आज 3 बजे झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

JAC 10th 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो रहा है. झारखंड बोर्ड, जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 3 बजे करेगा.

JAC 10th 12th Result 2023 Live: आज 3 बजे झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

JAC 10th 12th Result 2023 Live: आज 3 बजे झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट

नई दिल्ली :

Jharkhand Board class 10th 12th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल , जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट को आज, 23 मई को जारी करेगा. झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा. खबरों की मानें तो स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव केके रवि कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो परिणामों की घोषणा करेंगे. झारखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

JEE Advanced 2023: पिछले साल इन IITs और बीटेक कोर्सों का कट-ऑफ रहा Highest

झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू हुई थीं. जेएसी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं. राज्य में जेएसी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है.

बता दें कि पिछले साल 3 लाख 91 हजार 98 बच्चों ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 3 लाख 73 हजार 892 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी. वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जनरल का पास प्रतिशत 95.06 प्रतिशत रहा है, वहीं एससी का पास प्रतिशत 95.34 प्रतिशत और एसटी का पास प्रतिशत 96.13 रहा था.

JAC 10th, 12th result 2023: कहां चेक करें स्कोर

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की रिजल्ट कैसे चेक करें | How to download JAC 10th, 12th Result 2023?

  • सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जाएं.
  • होमपेज पर Jharkhand Board Class 10th Result 2023 या  Jharkhand 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्टूडेंट अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • ऐसा करने पर जैक रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. 
  • अब छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट चेक करें. 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की संभावित तिथि की लेटेस्ट अपडेट