नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) बीए, बी.कॉम, बीसीए, बीए (पर्यटन अध्य्यन), एम.कॉम, एमसीए, एमए अंग्रेजी, लोक प्रशासन, पर्यटन प्रबंधन के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्रों के लिये 25 अप्रैल से कैम्पस में भर्ती अभियान चलाएगा. विश्वविद्यालय की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इग्नू की कैंपस प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) दिल्ली, एनसीआर के क्षेत्रीय केंद्रों के साथ मिलकर 25 अप्रैल को परिसर में भर्ती अभियान का आयोजन किया है. यह इग्नू परिसर के बी आर आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा.
यह अभियान टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिये चलाया जा रहा है.
छात्रों को इस दौरान अपने रिज्यूम के अलावा आईकार्ड, एड्रेस प्रुफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही साक्षात्कार के समय 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएशन के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र लेकर आना है. विज्ञप्ति के मुताबिक चयनित छात्रों के नाम का ऐलान उसी दिन कर दिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indira Gandhi National Open University (IGNOU), IGNOU Campus Placement, IGNOU