IAS परी बिश्नोई ने खास अंदाज में दी द‍िवाली की शुभकामनाएं, एयरपोर्ट पर बेटी दौड़कर गले से लिपटी

IAS परी बिश्नोई ने दीपावली के मौके पर बेटी संग भावुक वीडियो साझा कर शुभकामनाएं दीं. एयरपोर्ट पर बेटी के गले लगने का खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, 11 नवंबर को बिश्नोई परिवार हर‍ियाणा के ह‍िसार स्थित मंडी आदमपुर में अपने नए घर में गृह प्रवेश भी करने जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
एयरपोर्ट पर बेटी दौड़कर मां के गले से लिपटी, IAS परी बिश्नोई ने ऐसे कहा Happy Diwali
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईएएस परी बिश्नोई ने दीपावली के मौके पर अपनी बेटी के साथ एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है
  • परी बिश्नोई के परिवार का नया घर हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर स्थित दुकान नंबर 107 में है
  • 11 नवंबर 2026 को इस नए घर में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे परिवार के सदस्य शामिल होंगे

IAS Pari Bishnoi Family: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की चर्चित अधिकारी परी बिश्नोई ने अनूठे अंदाज में दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर उनकी बेटी के साथ क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिली. एयरपोर्ट पर बेटी दौड़कर मां परी बिश्नोई के गले से लिपट गई. आईएएस परी बिश्नोई का परिवार इन दिनों इस वजह से भी चर्चा में है कि 11 नवंबर 2026 को नए घर में गृह प्रवेश होने जा रहा है. नया घर हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर स्थित दुकान नंबर 107 में बना है.

दीपावली पर शेयर किया भावुक वीडियो

इन दिनों देशभर में दीपावली 2026 का पर्व मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं के संदेशों की बाढ़ आई हुई है. इसी बीच आईएएस परी बिश्नोई ने छोटी दिवाली की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मासूम बेटी भी नजर आ रही है.  पोस्ट के कैप्शन में परी बिश्नोई ने लिखा, "मेरी और मेरे परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं." 🪔❤️✨ वीडियो पर परी बिश्नोई ने अपनी बेटी के लिए लिखा, "जैसे-जैसे मैं बड़ी होती जा रही हूं, मुझे यह एहसास होता जा रहा है कि त्योहार इस बारे में हैं कि हम किसके पास घर आ रहे हैं." इस पोस्ट पर परी बिश्नोई और उनकी बेटी को खूब प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं. महज 22 घंटे में इस पोस्ट को 22 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. 

ब‍िश्‍नोई परिवार 11 नवंबर को करेगा नए घर में गृह प्रवेश

बता दें कि परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई आदमपुर से पूर्व विधायक रह चुके हैं. 11 नवंबर 2026 को होने वाले गृह प्रवेश को लेकर भव्य बिश्नोई ने 30 अक्टूबर को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "यह केवल गृह प्रवेश नहीं, अपनों के आशीर्वाद से जनसेवा के दृढ़ संकल्प में एक नए अध्याय का आरम्भ है. आप सभी से विनम्र आग्रह है कि 11 नवम्बर, प्रातः 9:15 बजे, मंडी आदमपुर सहपरिवार अवश्य पधारें. अपने स्नेह से इस मकान को घर और अपने आशीर्वाद से हमारे संकल्प को शक्ति प्रदान करें. आपका स्नेहिल इंतजार रहेगा." 🙏🏽 

Advertisement

मंडी आदमपुर में दुकान नंबर 107 से जुड़ी है भजनलाल परिवार की विरासत

उल्लेखनीय है कि हिसार की मंडी आदमपुर स्थित दुकान नंबर 107, भव्य बिश्नोई के दादा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की राजनीतिक विरासत की पहचान मानी जाती है. कई दशक पहले चौधरी भजनलाल ने इसी दुकान नंबर 107 से अपने कारोबार और राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. अब इसी स्थान पर भव्य बिश्नोई के पिता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार के लिए नया आशियाना बनवाया है. बिश्नोई परिवार के इस निर्णय को उनकी "घर वापसी" के रूप में भी देखा जा रहा है. 11 नवंबर को होने वाले गृह प्रवेश को लेकर यहां तैयारियां जोरों पर हैं. 

Diwali 2026 : 30 लाख दीये... रामनगरी में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 2100 ड्रोन दिखाएंगे जलवा!

कौन हैं आईएएस परी बिश्नोई?

बता दें कि परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के काकड़ा गांव की रहने वाली हैं. आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 30 हासिल की थी. उन्हें सिक्किम कैडर आवंटित हुआ था. मई 2026 से परी बिश्नोई सिक्किम के पाकयोंग जिले में जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएएस अधिकारी भी बताया जाता है.
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- काम्‍या म‍िश्रा IPS की नौकरी छोड़ ब‍िहार की राजनीत‍ि में एंट्री करेंगी? लोग बता रहे-अगली MLA व श‍िक्षामंत्री 
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा खोलेंगी साइबर नेटवर्क की परतें, बताएंगी ऑनलाइन धोखाधड़ी वाला स‍िस्‍टम कैसे करता है काम?

Featured Video Of The Day
PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई Diwali, क्या कुछ बोले?
Topics mentioned in this article
IAS Pari Bishnoi
Hisar
Haryana
Rajasthan News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं