प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
Haryana Board के 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर रिजल्ट जारी किया है. नतीजों के मुताबिक इस बार कुल 51.5 फीसदी बच्चे पास होने में सफल रहे. गौरतलब है कि इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 3,83,499 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जबकि 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या 2,46,462 थी.
यह भी पढ़ें: HBSE 12th Result 2018: ये हैं हरियाणा के 12वीं के टॉपर्स, देखें पूरी लिस्ट
बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए दो वेबसाइट का विकल्प भी दिया है. इनमें bseh.org.in और indiaresults.com शामिल हैं. गौरतलब है कि इस बार की परीक्षा में जींद के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर तीन छात्र रहे हैं. इनके नाम हैं सेलीना यादव, सोनाली, हरिओम. जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरे स्थान पर भी इस बार संयुक्त रूप से तीन छात्र रहे हैं. इन तीनों के नाम हैं रिया, पारस प्रीति और जिज्ञासा.
यह भी पढ़ें: HBSE 12th Result 2018: 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
ऐसे देखें अपना परिणाम - 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र विभाग की वेबसाइट www.bseh.org.in और www.indiaresults.com पर जाकर भी घर बैठे अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इस वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने रिजल्ट का एक लिंक दिखेगा.
इस लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर व अन्य जानकारी मांगी जाएगी. छात्र द्वारा अपने रोल नंबर वह अन्य मांगी गई जानकारी देते ही संबंधित छात्र के सामने उसका परिणाम खुलकर आ जाएगा.
VIDEO: यूपी बोर्ड ने घोषित किए अपने परिणाम.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haryana Board 10th Result 2018 Haryana Board Result Haryana Board Exam Result HBSE 10th Result 2018