नई दिल्ली:
देश में रोजगार सेवा को बेहतर ढंग से मुहैया कराने के मकसद से केंद्र सरकार ने असम सहित विभिन्न राज्यों की मदद से 100 मॉडल करियर सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है.
श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने लोकसभा के एक सदस्य की ओर से पूछे गए सवाल के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘रोजगार मिलान, करियर काउंसिलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों को लेकर सूचना जैसी अनके प्रकार की रोजगार सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय रोजगार सेवा के रूपांतरण के मकसद से राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) परियोजना को प्लान स्कीम के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है.’’
बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार कार्यालयों को व्यवसाय विकास केंद्रों के रूप में विकसित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘एनसीएस परियोजना में 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान रोजगार सेवाएं प्रदान करने के लिए असम सहित विभिन्न राज्यों तथा दूसरे संस्थानों के सहयोग से 100 मॉडल करियर सेंटर स्थापित करने का विचार किया गया है.’’
न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Government, 100 Model Careers, Employment Services