विज्ञापन
This Article is From May 17, 2017

DU Admission 2017: इन कोर्सेज में एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होंगे दाखिले

देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की लिस्ट जारी की है जिनमें एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिला होगा. एंट्रेंस टेस्ट बेस्ड कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई, 2017 से शुरू होगी. ऐसे कोर्सेज, जिनमें मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे, उनमें दाखिला प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी. 

Also Read in
DU Admission 2017: इन कोर्सेज में एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होंगे दाखिले
DU Admission 2017: जल्द शुरू होगी दाखिले की दौड़
एक के बाद एक 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने लगे हैं और अब विद्यार्थियों की निगाहें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व संस्थानों में दाखिले की ओर हैं. इसी बीच देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की लिस्ट जारी की है जिनमें एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर दाखिला होगा. एंट्रेंस टेस्ट बेस्ड कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई, 2017 से शुरू होगी. ऐसे कोर्सेज, जिनमें मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे, उनमें दाखिला प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी. 

डीयू द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक ऐसे कुल नौ अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज हैं जिनमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा. पिछले वर्ष से तुलना करें तो केवल एक कोर्स इस लिस्ट में शामिल किया गया है और वो है बीए म्यूजिक ऑनर्स. इस लिस्ट पर डालिए एक नजर - 

बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस)
बीबीए (फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एनालिसिस)
बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स
बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस 
बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (बीएलएड) 
बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स: बीएससी(P.E., H.E. & S.)
बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एवं मास कम्युनिकेशन 
बीटेक (आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन)
बीए ऑनर्स म्यूजिक 

एंट्रेंस टेस्ट आधारित कोर्स के लिए आवेदन करते वक्त ये बातें रखें ध्यान 
1. एंट्रेंस बेस्ड कोर्सेज के लिए एक अलग एप्लीकेशन पोर्टल होगा. 
2. बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एवं मास कम्युनिकेशन कोर्स केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है. 
3. बीएमएस व बीबीए जैसे कोर्सेज के लिए एंट्रेंस टेस्ट के बाद इंटरव्यू/जीडी भी होगा. 
4. एंट्रेंस टेस्ट पेन-पेपर बेस्ड होगा. प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Admission 2017, Delhi University Admission 2017, Delhi University Entrance Based Courses, U UG Admisison 2017, Delhi University UG Admission 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com