विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

जम्मू यूनिवर्सिटी में फिर से शुरू हुईं क्‍लासेज

छात्र नेता अभिनंदन शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर में कहा, हम अपना महीना भर लंबा आंदोलन खत्म कर खुश हैं क्योंकि हमारी ज्यादातर मांगें पूरी कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म हो गया है.

जम्मू यूनिवर्सिटी में फिर से शुरू हुईं क्‍लासेज
जम्मू: छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के कारण जम्मू विश्वविद्यालय में पिछले एक महीने से निलंबित कक्षाएं फिर से शुरू हो गईं हैं. छात्र नेता अभिनंदन शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर में कहा, हम अपना महीना भर लंबा आंदोलन खत्म कर खुश हैं क्योंकि हमारी ज्यादातर मांगें पूरी कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म हो गया है.
 
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के छात्र अपनी मांगों को लेकर 22 मार्च से हड़ताल पर चले गए थे. उनकी मांगों में चौबीसों घंटे फूड कोर्ट, कंप्यूटराइज प्रिंट आउट, सीसीटीवी कैमरे लगाना, पुस्तकालय जाने की लड़कियों की समय सीमा को हटाना और वाईफाई सुविधाएं शामिल थीं.
 हालांकि, विश्विवद्यालय परिसर में स्थिति उस वक्त उग्र हो गई थी, जब आंदोलन के दूसरे ही दिन विश्विवद्यालय प्रशासन ने प्रवेश द्वार पर ताला जड़ने और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सतनाम कौर के कार्यालय में तोड़फोड़ करने को लेकर पांच छात्रों को निलंबित कर दिया था. हालांकि बाद में विश्वविद्यालय ने छात्रों के निलंबन का आदेश चार अप्रैल को वापस ले लिया.
 वहीं, शर्मा के नेतृत्व में छात्रों के एक समूह ने नौ अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू किया था.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu University, Jammu University Class Resume
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com