विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा की तारीख, 3 जून 2018 को होगा एग्जाम

यूपीएससी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 18 जून को आयोजित परीक्षा को छोड़कर, वर्ष 2016, 2015 और 2014 की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की गई थी.वर्ष 2013 में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को हुआ था.

Also Read in
UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा की तारीख, 3 जून 2018 को होगा एग्जाम
आयोग ने कहा कि अगले साल की परीक्षा के लिये अधिसूचना 7 फरवरी को जारी की जाएगी.
आईएएस और आईपीएस समेत अखिल भारतीय सेवाओं के लिये ली जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 3 जून को आयोजित की जाएगी. केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से यह जानकारी दी गई है.

यूपीएससी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 18 जून को आयोजित परीक्षा को छोड़कर, वर्ष 2016, 2015 और 2014 की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की गई थी.वर्ष 2013 में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को हुआ था.
 
सुप्रीम कोर्ट ने UPSC प्रिलिम्स एक्जाम में दखल देने से इनकार किया 

यूपीएससी के वर्ष 2018 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा,2018 में तीन जून को होनी निर्धारित की गई है. आयोग ने कहा कि अगले साल की परीक्षा के लिये अधिसूचना 7 फरवरी को जारी की जाएगी. आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2018 होगी.

यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - में कराया जाता है. इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc, Civil Service, IAS, IPS, Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com