विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

CBSE Class 10th 12th Board Exams की Date Sheets जारी, इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है.

Also Read in
CBSE Class 10th 12th Board Exams की Date Sheets जारी, इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • सीबीएसई ने जारी की डेट शीट.
  • 5 मार्च से शुरू होंगी दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं.
  • परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी.
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है और इसी के साथ छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया. सीबीएसई के मुताबिक, दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 12 अप्रैल के बीच में आयोजित की जाएंगी. कक्षा दस की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होंगी और 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी. वहीं, 12वीं की परीक्षा पांच मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी.

बता दें कि बोर्ड के अधिकारियों ने पहले कहा था कि डेटशीट की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में की जाएगी. आपको बता दें कि प्रैक्टिकल एग्‍जाम जनवरी से शुरू होंगे और इसके अंक फरवरी में अपलोड किए जाएंगे.

डेटशीट जारी होने के साथ ही डेटशीट सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseacademic.in है.

सीबीएसई की 10वीं और 12 वीं की परीक्षा की डेट शीट जानने के लिए यहां क्लिक करें. या फिर डेट शीट छात्र सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर डेट शीट देख सकते हैं.

डेट शीट देखने के लिए यहां क्लिक करें - सीबीएसई 10वीं परीक्षा की पूरी डेटशीट

डेट शीट देखने के लिए यहां क्लिक करें - सीबीएसई 12वीं परीक्षा की पूरी डेटशीट

बता दें कि पिछले साल 10वीं क्‍लास की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं क्‍लास की परीक्षा 9 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Date Sheets Class 10th 12th Board Exams, CBSE Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com