विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

Board Of Technical Education, केरल ने जारी किए डिप्‍लोमा एग्‍जाम के रिजल्‍ट

फिलहाल पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्‍टर के रिजल्‍ट जारी किए गए हैं. बोर्ड ने छात्रों को रिवैल्यूएशन कराने की सुविधा भी दी है. छात्र 2 फरवरी से पहले रिवैल्‍यूएशन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

Also Read in
Board Of Technical Education, केरल ने जारी किए डिप्‍लोमा एग्‍जाम के रिजल्‍ट
तकनीकी शिक्षा बोर्ड, केरल, जिसे सामान्यतः TEKerala के नाम से भी जाना जाता है, ने डिप्लोमा सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा का आयोजन नवंबर 2017 में किया गया था. जिन उम्‍मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्‍सा लिया था वह tekerala.org. पर जाकर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं. फिलहाल पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्‍टर के रिजल्‍ट जारी किए गए हैं. बोर्ड ने छात्रों को रिवैल्यूएशन कराने की सुविधा भी दी है. छात्र 2 फरवरी से पहले रिवैल्‍यूएशन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.
 कैसे चेक करें रिजल्‍ट?
सबसे पहले वेबसाइट tekerala.org पर जाएं.
अब सेमेस्‍टर पर क्लिक करें.
आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं.
अब अपना रोल नम्‍बर चेक करें.

रिवैल्यूएशन के लिए प्रति पेपर 360 रुपये देने होंगे. फीस पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑफिस के नाम पर जमा करनी होगी. एप्‍लीकेशन फॉर्मेट वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. 750 रुपए प्रति कॉपी फीस जमा कर उम्‍मीदवार अपनी आसंरशीट जमा कर सकते हैं.
 
इससे पहले पॉलिटेक्निक एग्‍जाम के रिजल्‍ट इस माह जारी किए गए थे.

राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड राज्य के लिए सभी तकनीकी परीक्षाएं आयोजित करना है और सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान करता है.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tekerala, Tekerala Diploma Result, Tekerala.org
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com