खास बातें
- निजी क्षेत्र के यस बैंक को दिसंबर 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 191.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल से 52 फीसद अधिक है।
मुंबई: निजी क्षेत्र के यस बैंक को दिसंबर 2010 में समाप्त तिमाही के दौरान 191.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 52 फीसद अधिक है। बैंक ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। आलोय तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 1,287.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की इसी तिमाही में 754.16 करोड़ रुपये थी। दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी बढ़कर 1,126.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 626. 36 करोड़ रुपये थी।