वोडाफोन ने सुपरनेट 4जी सर्विस अब इन शहरों में मुहैया करवानी शुरू की

वोडाफोन ने सुपरनेट 4जी सर्विस अब इन शहरों में मुहैया करवानी शुरू की

वोडाफोन ने सुपरनेट 4जी सर्विस अब इन शहरों में मुहैया करवानी शुरू की (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने कहा कि उसने अपने 17 सर्किलों में ‘सुपरनेट 4जी’ सेवा की पेशकश शुरू कर दी है और वह मार्च 2017 तक देश के 2400 कस्बों में इसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी.

कंपनी ने एक बयान में कहा है,‘ केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश पूर्व, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, असम, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश पश्चिम, ओड़िशा व पंजाब में उसके ग्राहक अब सुपरनेट 4जी का लाभ उठा सकते हैं.’

कंपनी ने बुधवार को नासिक, जयपुर व सहारनपुर में अपनी 4जी सेवाएं शुरू कीं. कंपनी का कहना है कि उसने अपने सभी 17 दूरसंचार सर्किलों में दुनिया के सबसे बड़े 4जी नेटवर्क को पेश करने का काम पूरा कर लिया है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com