अब वी-मार्ट स्टोर के स्मार्ट एटीएम से भी निकाले जा सकेंगे 2,000 रुपये

अब वी-मार्ट स्टोर के स्मार्ट एटीएम से भी निकाले जा सकेंगे 2,000 रुपये

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

वी-मार्ट रिटेल अपनी दुकानों से एटीएम कार्ड के जरिये 2000 रुपये तक निकालने की अनुमति देगी. कंपनी का नेटवर्क दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में है.

खुदरा श्रृंखला चलाने वाली वी-मार्ट 116 शहरों में 136 स्टोर का परिचालन करती है. वह अपने सभी स्टोरों में स्मार्ट एटीएम चालू करेगी, जिससे लोग अपने डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकाल सकेंगे.

वी-मार्ट रिटेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ललित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रयास के जरिये हमारा मकसद नोटबंदी के बाद नागरिकों को राहत उपलब्ध कराना है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com