खास बातें
- अमेरिका के श्रम बाजार में सुधार का संकेत मिलने लगा है। निजी क्षेत्र की कंपनियों ने मार्च माह में 2,01,000 नई नौकरियां जोड़ी हैं।
न्यूयार्क: अमेरिका के श्रम बाजार में सुधार का संकेत मिलने लगा है। निजी क्षेत्र की कंपनियों ने मार्च माह में 2,01,000 नई नौकरियां जोड़ी हैं। हाल के महीनों में अमेरिका में रोजगार की स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। 2008 के संकट के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हुए थे। एडीपी राष्ट्रीय रोजगार रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी की तुलना में मार्च में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 2,01,000 का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, निजी क्षेत्र में गैर कृषि रोजगार 2011 में बढ़ रहा है। मार्च के दौरान सेवा क्षेत्र में रोजगार में 1,64,000 का इजाफा हुआ, जबकि उत्पादन क्षेत्र में इसमें 37,000 की बढ़ोतरी हुई।