यह ख़बर 05 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी बाजार में दिखा मिला-जुला रुख

खास बातें

  • डाउ जोंस 20.43 अंक (0.18 प्रतिशत) बढ़कर 11,691.18 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 1.67 अंक गिरकर 1,270.2 अंक पर बंद हुआ।
न्यूयार्क:

फेडरल रिजर्व द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मौद्रिक प्रोत्साहन पैकेज का समर्थन किए जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती तेजी दर्ज की गई लेकिन अंत में यह मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 20.43 अंक (0.18 प्रतिशत) बढ़कर 11,691.18 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 1.67 अंक गिरकर 1,270.2 अंक पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से रिकॉर्ड भाव पर बनी हुई सोने की कीमत में तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव गिरकर 1,378.80 डॉलर प्रति औंस पर लुढ़क गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com