यह ख़बर 15 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री मई में 12 फीसदी बढ़ी

खास बातें

  • कंपनी ने कहा कि जगुआर ब्रांड की कारों बिक्री पिछले महीने तीन फीसदी बढ़कर 4,342 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 42 फीसदी बढ़कर 25,752 इकाई रही।
नई दिल्ली:

टाटा मोटर्स की मई में वैश्विक बिक्री पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 12 फीसदी बढ़कर 96,089 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि मई के दौरान जगुआर लैंडरोवर की 30,094 लग्जरी कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने कहा कि जगुआर ब्रांड की कारों बिक्री पिछले महीने तीन फीसदी बढ़कर 4,342 इकाई रही, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 42 फीसदी बढ़कर 25,752 इकाई रही। कंपनी ने कहा कि मई, 2012 के दौरान कुल 20,970 सवारी वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले छह फीसदी अधिक है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इधर, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले तीन फीसदी बढ़कर 45,025 इकाई रही। टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक बिक्री में टाटा, टाटा देवू और हिस्पानो कैरोसेरा शृंखला के वाणिज्यिक वाहन शामिल हैं।