यह ख़बर 23 नवंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उद्योग जगत ने किया मिस्त्री का स्वागत

खास बातें

  • भारतीय उद्योग जगत ने साइरस पी मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उद्योग जगत ने इसे टाटा समूह में निगमित प्रशासन के उच्च मानकों का नमूना बताया है।
नई दिल्ली:

भारतीय उद्योग जगत ने साइरस पी मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उद्योग जगत ने इसे टाटा समूह में निगमित प्रशासन के उच्च मानकों का नमूना बताया है। उद्योग मंडल सीआईआई के महानिदेशक चरणजीत बनर्जी ने कहा, मिस्त्री का चुना जाना भारतीय उद्योग जगत की हस्तियों का देश के युवा नेताओं की क्षमता में विश्वास का प्रतीक है। टाटा संस ने रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में आज शापुर्जी पल्लोंजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक साइरस पी मिस्त्री के नाम की घोषणा की। मिस्त्री दिसंबर 2012 में टाटा के सेवानिवृत्त होने पर टाटा संस की बागडोर संभालेंगे। उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष हर्ष मरीवाला ने कहा, वह (मिस्त्री) युवा हैं, भारतीय हैं और उद्यमी परिवार से हैं। टाटा समूह के प्रबंधन के लिए उन्हें लोक प्रबंधन व दूरदृष्टि से परिणाम सामने लाने होंगे। एसोचैम के महानिदेशक डीएस रावत ने कहा, यह ऐसे समूह में सुचारू पारगमन है जो उच्च समेकता के साथ काम करता है। आईसीआईसीआई बैंक की सीईटो चंदा कोचर ने मिस्त्री को नयी भूमिका की बधाई दी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com