यह ख़बर 19 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीनी उत्पादन में 15 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान

खास बातें

  • देश में चीनी उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15 जनवरी तक 84 लाख टन हो जाने का अनुमान है।
New Delhi:

देश में चीनी उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15 जनवरी तक 84 लाख टन हो जाने का अनुमान है। एक सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इस साल 15 जनवरी तक देश में चीनी उत्पादन बढ़कर 84 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। वर्ष 2010-11 के चीनी सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में सरकार ने 2.45 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जबकि इससे पिछले साल कुल 1.9 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ था। देश में सालाना चीनी की मांग 2.3 करोड़ टन है। इस बीच, खाद्य सचिव बीसी गुप्ता ने कहा, मैं चीनी उत्पादन को लेकर बहुत आशान्वित हूं। हम अगले महीने की शुरुआत में उत्पादन की समीक्षा करेंगे। इस समय फुटकर बाजार में चीनी की कीमत 31-33 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com