शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए

शेयर बाजारों में तेजी का रुख (फाइल फोटो)

मुंबई:

शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 4 अंक चढ़कर 28,334 पर और निफ्टी 15 अंक चढ़कर 8,793 पर बंद हुआ.

औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आंकड़े के जारी होने से पहले लिवाली बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरुआती दौर में 126 अंक तक चढ़ गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 8,800 अंक से ऊपर निकल गया था.

शेयर ब्रोकरों के मुताबिक, कुछ कंपनियों के उम्मीद से बेहतर परिणम आने से बाजार में धारणा मजबूती की रही. वैश्विक बाजारों में भी मजबूती के संकेत थे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक 2.36 प्रतिशत और हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.51 प्रतिशत ऊंचा रहा. चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.33 प्रतिशत ऊंचा रहा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप ने बहुप्रतिक्षित कर सुधार योजना अमल में लाने की घोषणा की है. इससे अमेरिकी बाजार भी कल मजबूती के साथ बंद हुए. बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित सूचकांक शुरुआती दौर में 126.48 अंक यानी 0.44 प्रतिशत ऊंचा रहकर 28,456.18 अंक रहा. बैंकिंग, धातु, पूंजीगत सामान, स्वास्थ्य देखभाल और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 8,822.10 अंक पर पहुंच गया था.

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com