कंपनियों के कमजोर नतीजों से सेंसेक्स गिरा

मुंबई:

कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों के कारण कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 103 अंक कमजोर हो गया।

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 1,158.23 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 103.90 अंक अथवा 0.37 फीसदी घटकर 27,782.31 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 42.30 अंक अथवा 0.50 फीसदी कमजोर होकर 8,405.80 अंक पर आ गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों के कारण कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी, उपभोक्ता सामान, वाहन और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।