यह ख़बर 26 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

गैस कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला टलने से सेंसेक्स कमजोर

मुंबई:

सरकार की ओर से प्राकृतिक गैस कीमत बढ़ोतरी का फैसला तीन माह के लिए टाले जाने के बाद तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 57 अंक कमजोर हो गया।

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में बुधवार को 55.16 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 57.13 अंक अथवा 0.23 फीसदी और गिरकर 25,256.61 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 13.95 अंक अथवा 0.18 फीसदी घटकर 7,555.30 अंक पर आ गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि प्राकृतिक गैस की कीमतों पर सरकार के फैसले के बाद तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों के टूटने से सूचकांक में गिरावट आई।