शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

शेयर बाजार में गिरावट का रुख (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 12 अंक गिरकर 28,339 पर और निफ्टी 12 अंक गिरकर 8,792 पर बंद हुआ. इससे पहले बीएसई सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 38 अंक गिर गया. इसके अलावा सटोरियों की मुनाफा वसूली की वजह से भी यह गिरावट देखी गई है.

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आज 38.20 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 28313.42 अंक पर खुला था. इससे पहले लगातार तीन सत्रों के कारोबार में इसमें 61.70 अंक की बढ़त देखी गई थी. शेयर बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह ऑटो, ऊर्जा, पूंजीगत सामान और धातु कंपनियों के शेयरों का कमजोर रहना है.

इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 17.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत नीचे आकर 8787.25 अंक पर रहा. ब्रोकरों के अनुसार, जनवरी में खुदरा महंगाई के 3.17 प्रतिशत के स्तर पर रहने के बावजूद निवेशकों का रूख कमजोर रहा है.

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com