देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.51 अंकों की तेजी के साथ 25,863.50 पर और निफ्टी 22.55 अंकों की तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.94 अंकों की गिरावट के साथ 25,798.05 पर खुला और 40.51 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 25,863.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,949.90 के ऊपरी और 25,670.96 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स से 30 शेयरों में से 16 में तेजी रही। ल्युपिन (3.55 फीसदी), गेल (2.51 फीसदी), इंफोसिस (2.22 फीसदी), आईटीसी (2.09 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शहरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (3.71 फीसदी), कोल इंडिया (2.79 फीसदी), टाटा स्टील (2.58 फीसदी), एलटी (2.25 फीसदी) और टाटा मोटर्स (2.11 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,838.40 पर खुला और 22.55 अंकों या 0.29 फीसदी तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,894.50 के ऊपरी और 7,804.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 23.68 अंकों की तेजी के साथ 10,597.87 पर और स्मॉलकैप 62.58 अंकों की तेजी के साथ 10,942.14 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.02 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.59 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों- धातु (1.37 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.13 फीसदी), तेल एवं गैस (0.76 फीसदी) और बैंकिंग (0.45 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,420 शेयरों में तेजी और 1,270 में गिरावट रही, जबकि 114 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।