यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट का रुख

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 155 अंक कमजोर खुला।
Mumbai:

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 155 अंक कमजोर खुला। बहरहाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से गिरावट पर कुछ विराम लगा। कंपनी का शेयर 4.68 फीसदी चढ़कर 1,001.25 रुपये पर खुला। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 155.01 अंक या 0.84 फीसदी गिरकर 18,283.30 अंक पर खुला। वाहन, रीयल्टी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली दबाव देखा गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52 अंक या 0.94 फीसदी गिरकर 5,466.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट दर्ज की गई। पुन: एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर रुख का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com