यह ख़बर 28 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 288 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 288.46 अंकों की गिरावट के साथ 18,395.97 पर और निफ्टी 92.15 अंकों की गिरावट के साथ 5512.15 पर बंद हुए।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 288.46 अंकों की गिरावट के साथ 18,395.97 पर और निफ्टी 92.15 अंकों की गिरावट के साथ 5512.15 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.19 अंकों की तेजी के साथ 18,708.62 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंकों की तेजी के साथ 5614 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 188.79 अंकों की गिरावट के साथ 6898.37 पर और स्मॉलकैप 317.94 अंकों की गिरावट के साथ 8,546.29 अंक पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com