यह ख़बर 27 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 61 अंक चढ़ा

खास बातें

  • सेंसेक्स बुधवार को करोबार के दौरान एक समय 17,000 से ऊपर तक पहुंच गया था पर अंत में कुल मिला कर 61.18 अंक की बढ़त के साथ 16,967.76 अंक पर टिका।
मुंबई:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने और आर्थिक सुधारों की गाड़ी बढ़ने की उम्मीदों के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 61 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। कल यह 24 अंक सुधरा था।

सेंसेक्स बुधवार को करोबार के दौरान एक समय 17,000 से ऊपर तक पहुंच गया था पर अंत में कुल मिला कर 61.18 अंक की बढ़त के साथ 16,967.76 अंक पर टिका। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.10 अंक के लाभ से 5,141.90 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 5,160.10 अंक तक गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बिचौलिया कारोबारियों के अनुसार बाजार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री रुपया में गिरावट रोकने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ कदम जरूर उठाएंगे। एशियाई बाजारों में कोरिया और चीन को छोड़कर ज्यादातर बाजार 0.7 से 1.3 प्रतिशत के दायरे में बढ़त लेकर बंद हुए।