यह ख़बर 26 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देश के शेयर बाजार में गिरावट का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.21 बजे 30.79 अंकों की गिरावट के साथ 18,727.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,691.90 पर कारोबार करते देखे गए।
मुंबई:

देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.21 बजे 30.79 अंकों की गिरावट के साथ 18,727.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,691.90 पर कारोबार करते देखे गए।
 
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.28 अंकों की गिरावट के साथ 18,715.35 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,683.55 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com