यह ख़बर 24 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 19 अंकों की तेजी के साथ बंद

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.25 अंकों की तेजी के साथ 19,920.21 पर और निफ्टी 2.70 अंकों की तेजी के साथ 5,892.45 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.25 अंकों की तेजी के साथ 19,920.21 पर और निफ्टी 2.70 अंकों की तेजी के साथ 5,892.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.93 अंकों की गिरावट के साथ पर 19,820.03 खुला और 19.25 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 19,920.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,050.42 के ऊपरी और 19,782.78 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,855.00 पर खुला और 2.70 अंकों या 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 5,892.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,938.40 के ऊपरी और 5,854.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप 4.57 अंकों की तेजी के साथ 5,609.63 पर और स्मॉलकैप 0.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,452.51 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.05 फीसदी), वाहन (1.05 फीसदी), बिजली (0.78 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.23 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.22 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.00 फीसदी), सार्वजनिक कंपनियां (0.53 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.38 फीसदी)।