यह ख़बर 01 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लगातार छह दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स चढ़ा

खास बातें

  • लगातार छह दिन की लगातार गिरावट के बाद बीएसई सूचकांक सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 179 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की।
मुंबई:

लगातार छह दिन की लगातार गिरावट के बाद बीएसई सूचकांक सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 179 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की।

तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 179.37 अंक या 0.93 प्रतिशत चढ़कर 19,525.07 के स्तर पर आ गया। सूचकांक में पिछले छह कारोबारी सत्रों में 957 अंक फिसला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 54.55 अंक या 0.95 प्रतिशत चढ़कर 5,796.55 के स्तर पर आ गया।