यह ख़बर 27 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 157 अंकों की बढ़त

खास बातें

  • सेंसेक्स 156.80 अंकों की बढ़त के साथ 17233.98 पर, जबकि निफ्टी 46.40 अंकों की बढ़त के साथ 5204.70 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.80 अंकों की बढ़त के साथ 17233.98 पर, जबकि निफ्टी 46.40 अंकों की बढ़त के साथ 5204.70 पर बंद हुआ।

सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 124.15 अंकों की बढ़त के साथ 17201.33 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 58.45 अंकों की बढ़त के साथ 5216.75 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com