यह ख़बर 24 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट

खास बातें

  • निफ्टी भी करीब 173 अंक गिरकर 5300 के स्तर से नीचे पहुंच गया। अगस्त, 2009 के बाद सेंसेक्स में यह सबसे भारी गिरावट है।
Mumbai:

वैश्विक बाजारों के संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी भी करीब 173 अंक गिरकर 5300 के स्तर से नीचे  पहुंच गया। अगस्त 2009 के बाद सेंसेक्स में यह सबसे तेज गिरावट है। पश्चिम एशिया में जन आक्रोश की लहर दूसरे देशों में फैलने की आशंका से कच्चे तेल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। इससे पूर्व बंबई शेयर बाजार का सूचकांक गुरुवार को 90 अंक की गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 89.96 अंक गिरकर 18,088.37 अंक पर खुला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.25 अंक गिरकर 5,410.10 अंक पर खुला था। कारोबारियों के अनुसार लीबिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत चढ़ने की आशंका से वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। पुन: संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com