खास बातें
- शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। सेंसेक्स 88.16 अंक उछलकर 19095.69 पर खुला।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 88.16 अंक उछलकर 19095.69 पर, जबकि निफ्टी 20.60 अंकों की तेजी के साथ 5717.10 पर खुला। सुबह करीब 9.15 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.48 अंकों की तेजी के साथ 19038.01 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक करीब 9.15 बजे 12.60 अंकों की बढ़त के साथ 5709.10 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।