यह ख़बर 11 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स, निफ्टी मजबूत

खास बातें

  • विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण सेंसेक्स में मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 185 अंकों का सुधार दर्ज किया गया।
Mumbai:

विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 185 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पहले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान 1,335 अंकों की गिरावट आई थी, जो मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 185 अंक अथवा 0.96 फीसदी के सुधार के साथ 19,409.12 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 60.10 अंक अथवा 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 5,826.40 अंक पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों के मुताबिक, विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से खरीद बढ़ाए जाने के कारण सूचकांक में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com