निफ्टी पांच महीनों के उच्चतम स्तर 8,879 पर बंद हुआ, सेंसेक्स 193 अंक उछला

निफ्टी पांच महीनों के उच्चतम स्तर 8,879 पर बंद हुआ, सेंसेक्स 193 अंक उछला

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी पर हुआ कारोबार का अंत (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत जहां सपाट शुरू वहीं कुछ समय बाद सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स, तेजी पर देखे जाने लगे. कारोबार का अंत जोरदार तेजी के साथ हुआ. सेंसेक्स 193 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी पांच महीनों से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक,  टीसीएस निदेशक मंडल ने 16,000 करोड़ रपये तक की शेयर पुनखर्रीद योजना को मंजूरी दे दी. इसके बाद इसके शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखी गई.

सेंसेक्स 193 अंक तेजी के साथ 28661 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 57.50 अंकों की तेजी के साथ 8879 के स्तर पर बंद हुआ. आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.10% यानी 27.99  अंकों की तेजी के साथ 28496.74 के स्तर पर देखा गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 0.13% यानी 11.75 अंकों की तेजी के साथ 8833.45 के स्तर पर देखा गया.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 26.68 अंकों की बढ़त के साथ 28,495.43 28,465.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 10.65 अंकों की बढ़त के साथ 8,832.35 पर कारोबार करते देखे गए. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 13.16 अंकों की मजबूती के साथ 28,481.91 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.15 अंकों की कमजोरी के साथ 8,818.55 पर खुला.
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com