खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.36 अंकों की गिरावट के साथ 19,293.20 पर और निफ्टी 37.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,835.25 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 134.36 अंकों की गिरावट के साथ 19,293.20 पर और निफ्टी 37.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,835.25 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 144.93 अंकों की गिरावट के साथ 19,282.63 पर खुला और 134.36 अंकों या 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 19,293.20 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,345.42 के ऊपरी और 19,232.23 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों में तेजी रही। सिप्ला (1.70 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.20 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.75 फीसदी), आईटीसी (0.66 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (0.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे कोल इंडिया (5.41 फीसदी), टाटा पावर (3.43 फीसदी), गेल (3.16 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.98 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.68 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.85 अंकों की गिरावट के साथ 5,816.75 पर खुला और 37.35 अंकों या 0.64 फीसदी गिरावट के साथ 5,835.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 5,850.20 के ऊपरी और 5,814.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 18.35 अंकों की गिरावट के साथ 6,367.78 पर और स्मॉलकैप 41.68 अंकों की गिरावट के साथ 6,137.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.68 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.32 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.30 फीसदी) में तेजी रही।
गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (2.34 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (1.64 फीसदी), वाहन (1.44 फीसदी), रियल्टी (1.21 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.20 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1091 शेयरों में तेजी और 1757 में गिरावट रही, जबकि 121 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।