यह ख़बर 18 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्याज दरें घटने की उम्मीद टूटी, और सेंसेक्स भी...

खास बातें

  • रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में दरें घटने की उम्मीद टूटने से हुई बिकवाली दबाव में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 244 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
मुंबई:

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में दरें घटने की उम्मीद टूटने से हुई बिकवाली दबाव में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 244 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बिकवाली की मार सबसे अधिक बैंकिंग, रीयल एस्टेट और वाहन क्षेत्र के शेयरों पर पड़ी।

आरबीआई की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर घटने की उम्मीद में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 17,000 का स्तर लांघ गया था। लेकिन दूसरे पहर बिकवाली दबाव से यह 244 अंक टूटकर 16,705.83 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 74.80 अंक कमजोर होकर 5,046.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्च स्तर 5,190.20 को छू गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। शुरुआती कारोबार में बाजार में वैश्विक कारणों से भी तेजी रही। बेलआउट की हिमायती दलों के यूनान के चुनाव में जीतने की खबर का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।