खास बातें
- कृषि मंत्री शरद पवार ने बढ़ती महंगाई पर कहा है कि उनका महंगाई से कोई लेना−देना नहीं है और उनसे प्रतिक्रिया की कोई उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।
नई दिल्ली: कृषि मंत्री शरद पवार बढ़ती महंगाई पर कहा है कि कृषि मंत्री का महंगाई से कोई लेना−देना नहीं है। सब्जियों के बढ़े दाम पर उनसे प्रतिक्रिया की कोई उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। शरद पवार ने मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों को साफ−साफ कहा कि सब्जियों के बढ़े दाम पर उनसे सवाल नहीं करें और ना ही जवाब की उम्मीद रखें। कृषिमंत्री यह बयान तब दे रहे हैं, जब देश भर में महंगाई की आग लगी हुई है। खाने−पीने के सामानों की महंगाई दर काफी ऊपर चला गया है, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में पवार के इस बयान से लगता है कि उन्होंने साफ तौर अपना पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि पवार ने यह भी कहा 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के आसपास हरित क्षेत्र बनाए जाएंगे, जहां सब्जी वगैरह उगाने के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाएगी।