खास बातें
- विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा शेयर बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचंकाक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 50 अंक कमजोर हो गया।
मुंबई: एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा शेयर बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचंकाक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 50 अंक कमजोर हो गया। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 मंगलवार को कारोबारी सत्र में 62.33 अंक कमजोर होकर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 50.55 अंक अथवा 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 20,448.17 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 27.50 अंक अथवा 0.44 फीसद की गिरावट के साथ 6,118.85 अंक पर आ गया। बाजार सूत्रों के मुताबिक कमजोर बाजार रुख के बीच विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों द्वारा शेयर बिकवाली बढ़ाये जाने के कारण सूचंकाक में गिरावट आई।