ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 388 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी 127 अंक टूटा

एशियाई बाजारों में नरमी के बीच एसबीआई के खराब नतीजों के चलते कोषों की भारी बिकवाली से सेंसेक्स में करीब दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:33 PM IST, 23 May 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

एशियाई बाजारों में नरमी के बीच भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के खराब तिमाही नतीजे से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में जोरदार गिरावट आई और एक समय यह 400 अंक के करीब लुढ़क गया। कारोबार खत्म होने के समय सेंसेक्स 387.91 अंकों की गिरावट के साथ 19,674.33 पर और निफ्टी 127.45 अंकों की गिरावट के साथ 5,967.05 पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.87 अंकों की गिरावट के साथ 19,971.37 पर खुला और 387.91 अंकों यानी 1.93 फीसदी की गिरावट के साथ 19,674.33 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,027.56 के ऊपरी और 19,634.79 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.10 अंकों की गिरावट के साथ 6,050.40 पर खुला और 127.45 अंकों या 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 5,967.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,081.45 के ऊपरी और 5,955.70 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रीयल्टी (5.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (5.19 फीसदी), बिजली (3.96 फीसदी), बैंकिंग (2.84 फीसदी) और सार्वजनिक क्षेत्र (2.68 फीसदी) में प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई। एसबीआई का शेयर करीब आठ फीसदी टूट गया।

ब्रोकरों ने कहा कि एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख से स्थानीय बाजार की धारणा प्रभावित हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा है कि अगर आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, तो वह प्रोत्साहन उपायों को वापस ले सकता है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी बाजार की धारणा कमजोर हुई।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT