शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार, सेंसेक्स 176 अंक उछला

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 176.13 अंकों की बढ़त के साथ 31,232.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 47.30 अंकों की मजबूती के साथ 9,635.35 पर कारोबार करते देखे गए. 

शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार, सेंसेक्स 176 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार, सेंसेक्स 176 अंक उछला- प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है. एशियाई बाजारों में तेजी के रुझान और जीएसटी पर होती प्रगति से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में चढ़कर कारोबार होता दिखा. 

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 176.13 अंकों की बढ़त के साथ 31,232.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 47.30 अंकों की मजबूती के साथ 9,635.35 पर कारोबार करते देखे गए. 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.58 अंकों की बढ़त के साथ 31,168.98 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.35 अंकों की बढ़त के साथ 9,626.40 पर खुला. 

ब्रोकरों के अनुसार पिछले हफ्ते वॉल स्ट्रीट के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद एशियाई बाजारों के शुरुआती संकेत तेजी लिए रहे जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर मिला. इसके अलावा जीएसटी परिषद के कारोबारियों को रिटर्न फाइल करने के लिए जीएसटी लागू होने के बाद शुरूआती दो महीनों की छूट देने से भी शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा गया.

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत...
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 64.32 पर खुला है. इसके पीछे अहम कारण निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली करना है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com