मुंबई:
यूरोपीय इकोनॉमी को ईसीबी के राहत पैकेज का असर शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त आई। निफ्टी पहली बार 8850 के पार जाने में कामयाब हुआ है, तो सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी आई है।
10.36 मिनट पर सेंसेक्स 232.63 अंकों के उछाल के साथ 29238.65 और निफ्टी 55.05 अंकों के उछाल 8816.45 पर पहुंच गया।
इससे पूर्व गुरुवार को पूंजी प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स पहली बार 29,000 अंक को पार कर गया था और निफ्टी भी 8,774.15 अंक के रिकार्ड स्तर को छू गया।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स पहली बार 29,000 के स्तर को पार करता हुआ 29,060.41 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि अंत में कुछ गिरावट आई थी और यह 117.16 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,006.02 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी तेजी रही और कारोबार के दौरान पूर्व के 8,741.85 के रिकार्ड को तोड़ता हुआ 8,774.15 अंक तक चला गया था। हालांकि बाद में इसमें मुनाफावसूली हुई। लेकिन इसके बावजूद यह 31.90 अंक की बढ़त के साथ 8,761.40 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था।