मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 25.93 अंकों की गिरावट के साथ 26,192.98 पर और निफ्टी 4.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,977.10 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 110.93 अंकों की गिरावट के साथ 26,107.98 पर खुला और 25.93 अंको या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 26,192.98 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,233.46 के ऊपरी और 25,972.54 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 70.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,911.50 पर खुला और 4.80 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 7,977.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,987.90 के ऊपरी और 7,908.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी रही। मिडकैप 46.73 अंकों की तेजी के साथ 10,692.79 पर और स्मॉलकैप 131.24 अंकों की तेजी के साथ 10,935.30 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (1.08 फीसदी), बैंकिंग (0.80 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.50 फीसदी), रियल्टी (0.29 फीसदी) और वाहन (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों - तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.76 फीसदी), तेल एंव गैस (0.27 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.19 फीसदी) और धातु (0.08 फीसदी) में गिरावट रही।