लगातार तीसरे दिन तेजी पर बंद हुआ सेंसेंक्स, 44 अंक चढ़कर 26394 पर बंद हुआ

लगातार तीसरे दिन तेजी पर बंद हुआ सेंसेंक्स, 44 अंक चढ़कर 26394 पर बंद हुआ

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा. सेंसेक्स 43.84 अंक सुधरकर 26,394.01 और निफ्टी 15.25 अंक के लाभ से 8,142.15 पर बंद हुआ.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 134.44 अंकों की तेजी के साथ 26,484.61 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 38.75 अंकों की तेजी के साथ 8,165.65 पर कारोबार करते देखे गए. आइडिया सेलुलर और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी गई.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 58.45 अंकों की तेजी के साथ 26408.62 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.65 अंकों की तेजी के साथ 8,131.55 पर खुला.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com