यह ख़बर 25 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.67 अंक बढ़कर 17,775.08 पर जबकि निफ्टी 58.35 अंक बढ़कर 5321.05 पर खुला।
Mumbai:

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 142.67 अंक बढ़कर 17,775.08 पर जबकि निफ्टी 58.35 अंक बढ़कर 5321.05 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.26 अंकों की तेजी के साथ 17707.67 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 38.25 अंक बढ़कर 5300.95 पर कारोबार कर रहा था।  बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़त का रुख था। गुरुवार को सेंसेक्स करीब 546 अंक लुढ़कर 17632.41 पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com